तिरोड़ी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम गुडरु घाट 6 दिन पहले खेत में कीटनाशक की दवाई का छिड़काव करते समय अस्वस्थ कृषक मुकेश पिता भोलाराम पन्द्रे45 वर्ष की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने इस कृषक की लाश पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश के परिवार में पत्नी तीन बेटी और एक बेटा है ।बड़ी बेटी 12 वर्ष की है। बताया गया कि मुकेश खेती किसानी करता था ।17 अप्रैल को दोपहर में मुकेश कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने अपने खेत गया था और कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने के बाद मुकेश अपने घर आया शाम को नहाने के बाद अचानक उसकी तबीयत खराब होगी ।जानकारी के मुताबिक मुकेश जब अपने खेत में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहा था तभी उसकी नाक और मुंह से कीटनाशक दवाई चली गई थी जिसके कारण वह अस्वस्थ हो गया था ।परिवार वालों ने मुकेश को तुरंत ही जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किए ।जहां उपचार के दौरान 23 अप्रैल को उसकी अधिक हालत खराब होने पर उसे नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए किंतु वहां उसकी की मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर कोतवाली बालाघाट से सहायक उपनिरीक्षक संतोष कोसले और आरक्षक कपिलेश राजपूत निजी ने अस्पताल पहुंचकर मृतक मुकेश की लाश का पंचनामा करवाई की और लाश जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिये।आगे मर्ग जांच तिरोड़ी पुलिस द्वारा की जाएगी।










































