जानवरों से जुड़े कई वीडियो हमने देखने है। कभी जो एनिमल आपस में लड़ते दिखते हैं। कभी ऐसा कुछ करते है, जिससे देखने के बाद प्यार ता है। शेर, तेंदुआ और चीता को आपने अन्य जानवरों को शिकार करते हुए जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी देखा कि वो सांप से भिड़ जाएं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक तेंदुआ अजगर को देखते हुए झपट पड़ता है। वहां मौजूद लोगों को भी यह नजारा देख अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ।
तेंदुआ ने किया अजगर का शिकार
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नदी किनारे तेंदुआ पानी पीने आता है। यहां उसकी नजर छोटे अजगर पर पड़ती है। देखते ही तुरंत उस पर हमला कर देता है। वह मुंह में दबा लेता है। इस दौरान अजगर भी अपनी सुरक्षा के लिए पलटवार करता है, लेकिन तेंदुआ संभल जाता है। वह उसे मुंह में दबाकर वहां से चला जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
किसने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wild_animals_creation नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे। वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।










































