अज्ञात चोरों ने सुने मकान में चोरी की वारदात को दिया अंजाम

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। लालबर्रा थानांतर्गत सिवनी हाईवे मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत पाथरशाही में अज्ञात चोरों के द्वारा बीती रात में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र नगद राशि सहित सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये। जिससे मकान मालिक को लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबध्द का जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने विभिन्न चोरी की घटनाओं पर चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हे जेल की हवा खिला चुकी है लेकिन उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही नही करने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। वहीं सिवनी मार्ग हाईवे रोड़ किनारे पाथरशाही में रात ९ बजे १० बजे के बीच चोरी की वारदात घटित हुई है जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरों में पुलिस का खौफ नही है और पुलिस की पेट्रोलिंग गस्त एवं कार्यवाही पर सवाल खड़े हो रहे है। पीडि़त मकान मालिक से पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाथरशाही निवासी सदनलाल मात्रे कृषि कार्य करता है, ५ फरवरी की रात ९ बजे परिवार के साथ ग्राम से करीब एक किमी दूर ग्राम सिहोरा वैवाहिक कार्यक्रम में गये थे एवं रात करीब १० बजे वापस घर आ गये और मकान के सामने देखे तो दरवाजा खुला दिखाई दिया। जिसके बाद मकान के अंदर जाकर देखे तो संदूक व टीन की पेटी खुला हुआ एवं सामान फैला हुआ दिखाई दिया। जिससे उन्हे संदेह हुआ कि हमारे जाने के बाद चोरी की वारदात हुई है। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। वहीं अज्ञात चोरों ने रात ९ से १० बजे के बीच हाईवे रोड़ किनारे स्थित सदनलाल मात्रे के मकान से एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने का कान का झुमका, दो सोने की अंगूठी, दो पायल सहित नगद राशि चोरी कर फरार हो गये। इस चोरी की वारदात से मकान मालिक को लाखों रूपयों का नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस ने पीडि़त मकान मालिक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबध्द कर जांच शुरू कर दी है।

चर्चा में प्रधान आरक्षक महेन्द्र तुरकर ने बताया कि पाथरशाही से सूचना मिली थी कि गुरूवार की रात ९ से १० बजे के बीच अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र नगद राशि एवं लाखों रूपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गये है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकातय पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबध्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here