बालाघाट/परसवाड़ा थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष ग्राम चन्नई समीप कन्हार नाला में डूबने से एक अज्ञात महिला की मौत नही हुई थी। इस अज्ञात महिला की हत्या करके उसकी लाश नाला में फेंकी गई थी। परसवाड़ा पुलिस ने मर्ग जांच दौरान मेडीकोलिगल संस्थान भोपाल से रिपोर्ट आने के बाद इस अज्ञात महिला की हत्या और हत्या के साक्ष्य छुपाने के आरोप में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष 12 जुलाई 2023 को परसवाड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम चनई समीप कन्हार नाला के बीच में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ था। जिसकी रिपोर्ट ग्राम पंचायत खलोंड़ी की सरपंच श्रीमती निर्मला पति सुंदरलाल वल्के 23 वर्ष ग्राम चनई निवासी ने परसवाड़ा पुलिस थाना में की थी। इस सूचना पर उस समय परसवाड़ा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार बघेल ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात महिला का शव नाला से बाहर निकलवाये। इस अज्ञात महिला लाल रंग के ब्लाउज और साड़ी पहनी हुई थी। जिसके हाथों में लाल रंग की दो-दो चूड़ियां पहने हुई थी। जिसकी उम्र करीब 35 साल और उसके बाय पर में काले रंग का धागा पहना हुआ था। इस महिला का चेहरा खराब हो चुका था जिसके के कारण महिला की पहचान नहीं हो पाई। पंचनामा कार्यवाही पश्चात महिला के शव का परसवाड़ा के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद कफन दफन करवा दिया गया था। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस महिला की मृत्यु के सम्बंध में स्पष्ट अभिमत नहीं दिया गया था। जिसका डायटम टेस्ट हेतु फीमर बोन प्रिजर्व किया गया था और जांच हेतु मेडीकोलिगल संस्थान भोपाल भेजा गया था। हाल ही में भोपाल से जांच रिपोर्ट पहुची जांच रिपोर्ट में महिला के बोन में किसी भी प्रकार का डायटम नही पाया गया। इस अज्ञात महिला की मौत पानी में डूबने से नहीं हुई थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस महिला की हत्या करके साक्ष्य छुपाने के लिए इस महिला की लाश को कन्हार नाला नदी में फेक दिया गया था। परसवाड़ा पुलिस ने संपूर्ण मर्ग जांच उपरांत इस अज्ञात महिला की हत्या और हत्या के साक्ष्य छुपाने उसकी लाश नाला नदी फेकने के आरोप में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 201 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की है। अब इस मामले की आगे जांच थाना प्रभारी दीपक त्रिपाठी द्वारा की जा रही है।