ग्राम पंचायत मेंढकी के वार्ड नंबर 14 प्रेम नगर निवासी लीलाबाई चौरागढ़े के द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर उनके मकान के पास आबादी की भूमि में अतिक्रमण करने वाले को हटाने और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर उसके विरुद्ध जिला बदल की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने की मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेखित है कि वह उक्त स्थान पर करीब लंबे समय से वह निवास कर रही है जो शासन की भूमि है और पंचायत के द्वारा पट्टा भी प्रदान किया गया है। परंतु बीते दो वर्षों से मकान के पास में खाली शासकीय भूमि पर ग्राम के दंगू तुरकर और उसकी पत्नी तिरंजा तुरकर के द्वारा अतिक्रमण कर भवन निर्माण किया जा रहा है जिनके द्वारा उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। वह हमे गंदी गाली देकर मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते रहते हैं ऐसे में वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर में रहते हैं। जबकि दंगू तुरकर का ग्राम में मकान है उसके बाद भी उसके द्वारा अतिक्रमण किया गया है और वह काफी धनाट्य व्यक्ति है जो लगातार हमें प्रताड़ित कर रहा है। उक्त संबंध में लंबे समय से हमारे द्वारा कलेक्टर एसपी एसडीएम थाना प्रभारी सभी को ज्ञापन दिया गया है पर किसी के द्वारा कोई कार्यवाही वर्तमान तक नहीं की गई है। जिसमें हमारे द्वारा पुनः ज्ञापन दिया जा रहा है कि उक्त मामले में गंभीरता से ध्यान देते हुए उक्त व्यक्ति पर तत्काल कार्यवाही कर उसका अतिक्रमण हटाए और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही उसके खिलाफ की जाये।
लीलाबाई चौरागढ़ ने पद्मेश से चर्चा में बताया कि हम इधर-उधर रहते थे तो तत्कालीन सरपंच उपेंद्र बिसेन ने हमें ग्राम की सरकारी भूमि पर प्लाट दिया था और उसका पट्टा भी हमें दिलाया था जिसके बाद से हम उक्त स्थान पर निवास कर रहे है। पिछली पंचायत में हमें प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला जिसमें जो भी राशि मिली थी उसमें हमने अपना घर पक्का मकान बनाया किंतु हमारे बाजू में दो वर्ष पहले दंगू तुरकर के द्वारा अतिक्रमण कर भवन निर्माण किया गया है अभी उसका भवन बन रहा है वह हमें गंदी गाली देकर मारपीट करता रहता है और जान से मारने की धमकी देता है। कुल मिलाकर वह कहता है कि यहां से भाग जाओ अब हम कहां जा सकते हैं हम चाहते हैं कि उस व्यक्ति पर कार्यवाही हो क्योंकि मैं जहां रह रही हूं 16 वर्ष से अधिक का समय हो गया है परंतु उसने अभी शासकीय भूमि पर कब्जा किया है जबकि उसके पास कोई दस्तावेज नहीं है उसके बाद भी वह हमें डरा रहा है हम चाहते हैं कि उस पर कार्यवाही हो।
सेवकराम चौरागढ़ ने बताया कि हमने मकान बनाया हमारे बाजू में बिना पट्टे के दंगू तुरकर में मकान बनाया और वह हमसे हमेशा लड़ता रहता है कि तुम्हारे पास ज्यादा जमीन है पट्टा में तुम्हारे कम है कहता है जबकि उसके पास तो पट्टा भी नहीं है इसको लेकर कई बार हमने आवेदन दिया है फिर भी वह व्यक्ति हमारे पीछे हल्ला करता है और हमें प्रताड़ित कर रहा है। यह दंगू तुरकर वार्ड नंबर 14 का ही रहने वाला है जिसका घर थोड़ी दूर में स्थित है फिर भी उसके द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है जिसकी शिकायत सरपंच को हमारे द्वारा की गई तो वह भी उसी का पक्ष लेता है। क्योंकि वह धनाड्य और राजनीतिक व्यक्ति है जिसका फायदा उठाकर वह शासकीय जमीन पर घर बना रहा है हमारे साथ वह केवल जमीन ज्यादा है इस विषय को लेकर विवाद करता है हम चाहते हैं कि उस पर कार्यवाही हो।










































