अनदेखी के चलते बर्बाद हो रहा मोती गार्डन का ओपन जिम

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।एक ओर नपा द्वारा मोती तालाब गार्डन को सवारकर,उसे मोती की माफिक चमकाने और खेल व मनोरंजन की व्यवस्था में पहले से अधिक विस्तार कर, इस गार्डन को सुसज्जित किए जाने की बात कही जा रही है।तो वही दूसरी ओर नपा द्वारा यहां पूर्व में बनाई व्यवस्था पर ध्यान नही है।शायद यही वजह है कि लोगो के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए मोती गार्डन में की गई ओपन जिम की व्यवस्था अब खस्ताहाल हो गई है।जिसके ज्यादातर उपकरण खराब होने के चलते यहां आने लोगो को ओपन जिम का लाभ नही मिल पा रहा है।और लोगो में भारी मायूसी देखी जा रही है।नियमित देखरेख और रख रखाव के अभाव में जिम के अधिकांश उपकरण खराब हो चुके हैं, कई मशीनों में टूट-फूट हो चुकी हैं, कुछ पूरी तरह से काम करना बंद कर चुकी हैं, जबकि कुछ उपकरणों के पार्ट्स गायब हैं। ऐसी स्थिति में यहां व्यायाम करने आने वाले लोग निराश होकर लौटने को मजबूर हैं।सबसे अधिक परेशानियों का सामना यहां आने वाले युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों को करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि ओपन जिम की स्थापना स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन अब यह अपनी उपयोगिता खोता जा रहा है।जिसपर नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है। जिन्होंने रखरखाव और मरम्मत की व्यवस्था बनाकर पूर्व की भांति लोगों को इस ओपन जिम का लाभ दिए जाने की मांग की है।तो उधर मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी बीड़ी कतरोलिया द्वारा जल्द से जल्द अव्यवस्थाओ में सुधार कर पूर्व की भांति लोगो को ओपन जिम का लाभ दिए जाने का आश्वासन दिया है।अब देखना यह दिलचस्प रहेगा कि कब तक नपा के जिम्मेदार यहां ओपन जिम की मरम्मत कराकर व्यवस्था को बहाल करते है या फिर यह व्यवस्था सिर्फ आश्वासन तक ही सीमित रह जाती है।

बच्चों और युवाओं में बढ़ी मायूसी
मोती गार्डन में शाम के समय बड़ी संख्या में बच्चे और युवा पहुंचते हैं, लेकिन उपकरण खराब होने के कारण वे जिम का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनमें मायूसी देखने को मिल रही है। स्थानीय नागरिकों ने भी कई बार इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

रखरखाव की नहीं है कोई व्यवस्था
बताया गया कि मोती तालाब गार्डन में ओपन जिम के रखरखाव के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। समय-समय पर निरीक्षण और मरम्मत नहीं होने के कारण उपकरण धीरे-धीरे खराब होते गए और अब अधिकांश उपयोग के लायक नहीं बचे हैं।

जल्द मेंटनेस कराकर, बहाल की जाएगी सुविधा- कतरोलिया
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका के अधिकारी बीड़ी कतरोलिया ने बताया कि उन्हें ओपन जिम की खराब स्थिति की जानकारी आपसे मिली है।जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर, वस्तुस्थिति का पता लगाया जाएगा। हो सकता है कुछ उपकरण की बेल्डिंग उखड़ गए हो,या कुछ सामान टूट फुट गया हो,जल्द आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा और उपकरणों को दुरुस्त कर नागरिकों के उपयोग के लिए पुनः उपलब्ध कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here