अनाज की बर्बादी रोकने के लिए मातृ शक्ति को बनना होगा दुर्गा

0

संकट के दौर में सभी को अन्न उपलब्ध हो सकें इसकी चिंता करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गरीबों को निशुल्क अनाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस अन्न की बर्बादी नहीं हो यह जिम्मेदारी मातृशक्ति की है। परिवार और बच्चों का पेट पालने के लिए दिए गए इस अनाज को कोई बाजार में या शराब पीने के लिए कोई बेचने की कोशिश करे तो मातृशक्ति को दुर्गा बनकर खड़ा होना पड़ेगा। इसके लिए मेरे साथ आप शपथ लें कि अन्न देवता का एक कण भी हम बर्बाद नहीं होने देंगे। यह बात प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के शुभारंभ अवसर पर जिले की प्रभारी और पर्यटन संस्कृति तथा अध्यात्म विभाग की मंत्री उषा ठाकुर ने कही। जिले के छैगांव माखन ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश को परिवार मानती है।

इसके लिए 15 वर्षों में कई जन कल्याणकारी योजनाएं देश और प्रदेश में शुरू की गई है। सत्ता का सुख हर घर तक पहुंचे इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण योजना की शुरुआत देशभर में की है। खंडवा में ही 768 राशन दुकानों के माध्यम से 2 लाख 8424 परिवारों को अभियान अंतर्गत राशन का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में आयोजित यह अभियान एक रिकार्ड कायम कर वर्ल्ड बुक में शामिल होगा।

इस मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहां की यह अन्न हमें धरती मां से मिल रहा है। इसलिए जो इस धरती पर रहता है और अन्न ग्रहण करता है उसे वंदे मातरम कहना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित मात्र शक्तियों को नमन करते हुए मंत्री ने कहा कि मां से ही बच्चों को संस्कार मिलते हैं ।मां के संस्कारों की वजह से ही भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद क्रांतिकारी और देशभक्त हुए। 15 अगस्त को आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, मेरी अपील है कि सभी अपने घरों घरों में देश भक्तों व क्रांतिकारियों के चित्र लगाएं क्योंकि उनके निस्वार्थ योगदान से ही हमें आजादी मिली है। उद्बोधन पश्चात मंत्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो छपे बैग में अनाज का वितरण हितग्राहियों को किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here