वेयर हॉऊस से धान भरकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक क्रमांक एमपी ५० एच १२९९ में करीब २२.५० क्ंिवटल धान भरी थी जो गर्रा की एक निजि राईस मिल में जा रही थी। यह हादसा तुमाड़ी अंर्तगत आने वाले एक कच्चे मार्ग पर हुआ जिसमें ट्रक में रखी धान के अधिकांशता बोरे खेत में गिर गये वही ट्रक का आधा हिस्सा भी खेत में समा गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई लेकिन खेत में लगी फसल को नुकसान पहुॅचने की बात कहीं जा रही है।
नियंत्रण खोने से हुआ हादसा – असलम
पद्मेश को जानकारी देते हुये लालबर्रा अंर्तगत आने वाले टेकाड़ी पड़ारटोला निवासी ट्रक डाईवर असलम खान ने बताया कि वो तुमाड़ी के एक वेयर हाऊस से धान भरकर बालाघाट गर्रा की और जाने निकला था। मार्ग कच्चा है जहां पर पानी आने की वजह से बहुत ज्यादा कीचड़ है। जिसकी वजह से उसका वाहन से नियंत्रण खो गया और देखते ही देखते उसका ट्रक खेत किनारे पलट गया। ट्रक में लगभग २२.५० क्ंिवटल धान भरी थी जबकि उसके ट्रक की क्षमता २५ टन भार ले जाने की है। यह हादसा होते ही में और मेरा हेल्पर बाल बाल बच गये वही ट्रक में रखी धान की बोरियां खेत में गिर गई है। इस खेत में फसल लगी है।
ट्रक मालिक भरे हर्जाना – खेत मालिक
इसी तरह खेत मालिक हरिशंकर चौहान ने बताया कि तुमाड़ी के वेयर हाऊस से यह ट्रक आ रहा था जो उनके खेत के किनारे पलटा है। अधिकांशता भाग ट्रक के अंदर है वही धान की बोरिया भी खेत में गिरी पड़ी है। जिससे उनकी धान की फसल को काफी नुकसान पहुॅचा है। वे ट्रक के मालिक से इस बात का हर्जाना चाहते है कि जो फसल उनकी बर्बाद हुई है उसका मुआवजा वो जरूर दे। वही पंचायत से निवेदन करते है कि इस कच्चे मार्ग को पक्के मार्ग में तब्दील करे ताकि इस तरह के हादसे न हो सके।










































