अनीता हसनंदानी ने की काम पर वापसी

0

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी लंबे ब्रेक के बाद काम पर वापसी कर रही हैं। अनीता अपने बेटे आरव के जन्म के बाद से ही छोटे पर्दे से दूर हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में बात की और बताया कि उन्हें कमबैक करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनीता ने अपने बेटे आरव के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘ऑडिशन पर जाने से पहले मेरे बेटे के साथ कुछ पल। एक्टर्स की स्ट्रगल रियल होती है। सोचा नहीं था कि प्रेग्नेंसी के बाद काम पर वापसी इतनी मुश्किल होगी। बस क्या ही कहूं। मुझे शुभकामनाएं दें ताकि में शुरुआत से शुरू कर सकूं।’ अनीता ने अक्टूबर 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की थी। अनीता कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘काव्यांजलि’, ‘नागिन’ संग कई टी.वी शोज में काम किया है। 9 फरवरी 2021 में रोहित और अनीता ने अपने पहले बच्चे आरव का दुनिया में स्वागत किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here