अफगानी महिलाओं की बेबसी का Video, अमेरिकी सैनिकों से बोलीं- ‘हमें बचाओ, तालिबान आ रहा है’

0

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद से ही यहां की महिलाएं खौफ में जी रही हैं। अफगानिस्तान के आम नागरिक देश छोड़कर दुनिया के किसी भी कोने में बसने के लिए तैयार हैं। अब यहां से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिलाएं तालिबान के शासन को लेकर किस कदर खौफ में हैं। अफगानिस्तानी महिलाओं का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डर, बेबसी और भविष्य को लेकर आशंका साफ तौर पर नजर आ रही है। इस वीडियो में महिलाएं काबुल एयरपोर्ट में मौजूद अमेरिकी सैनिकों से जिंदगी बचाने की गुहार लगा रही हैं।

अफगानिस्तान एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिकों का कब्जा

एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। इस वजह से तालिबान के आतंकी यहां नहीं घुस पाए हैं, लेकिन इसके अलावा पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान के आतंकियों कब्जा कर लिया है। तालिबानी कब्जे के बाद यहां के लोग बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं और अफगानिस्तान से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कोशिश में कुछ दिन पहले दो लोग प्लेन से गिर गए थे और उनकी मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया था।

महिलाओं की पुकार ‘हमें भी यहां से ले चलो’

तालिबान के आतंकी महिलाओं को सेक्स टॉय से ज्यादा कुछ नहीं समझते हैं। तालिबान के राज में महिलाओं को जिस्मफरोशी के लिए मजबूर किया जाता है और उनका जीवन इन्हीं सब चीजों में खत्म हो जाता है। यही वजह है कि अफगानिस्तान की महिलाएं किसी भी कीमत पर वहां से निकलना चाहती हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि अफगानिस्तान की महिलाएं तारों से घिरे हुए एक गेट के बाहर खड़ी हैं और अमेरिकी सैनिकों से गुहार लगा रही हैं कि हमें भी यहां से ले चलो।

तालिबान ने एयरपोर्ट बाहर से घेरा

काबुल एयरपोर्ट के अंदर भले ही अमेरिकी सैनिक तैनात हों पर तालिबान ने बाहर से पूरा एयरपोर्ट घेर लिया है। यहां आने और जाने वाले सभी लोगों की निगरानी की जा रही है। लोगों के कागज चेक किए जा रहे हैं। इसी वजह से अफगान महिलाएं जल्दी से जल्दी यहां से बाहर निकलना चाहती हैं। वीडियो में महिलाएं अमेरिकी सैनिकों से कह रही हैं कि हमें बचाओ, तालिबान आ रहा है। उनकी आंखों में खौफ साफ देखा जा सकता है। सैनिक महिलाओं की बेबसी देख और समझ रहे हैं, लेकिन हर अफगानी को अपने साथ ले जाना किसी के भी बस बात नहीं है। इसलिए सैनिक चाहकर भी कुछ नहीं कर सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here