अब आपको कार को पेट्रोल-डीजल और न हीं चार्जिंग स्टेशन पर ईवी को चार्ज करने की झंझट से मुक्ति मिलेगी क्योंकि अब बाजार में ऐसी इलेक्ट्रिक कार आ गई है, जिसकी बैटरी सौर ऊर्जा से चलते-चलते ही चार्ज हो जाएगी। जर्मन ऑटोमेकर सोनो मोटर्स ने हाल ही में अपनी इस कार से पर्दा उठाया है। जर्मन स्टार्ट अप सोनो मोटर्स इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में दि सिआन नामक फाइनल सीरीज प्रोडेक्शन वर्जन पेश किया है। सोलर पावर से चलने वाली इस इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन साल 2023 में शुरू होने की तैयार की जा रही है। इस कार के बाजार में आने के बाद इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। इस संस्करण का अनावरण करते हुए सोनो मोटर्स ने इस कार के उत्पादन के संबंध में आने वाले सात वर्षों के लिए तय किए गए लक्ष्य का खुलासा भी किया है। इसके तहत कंपनी इस अवधि में 2।5 लाख यूनिट्स का निर्माण करने की तैयारी कर रही है।जर्मनी की इस कार निर्माता कंपनी सोनो मोटर्स का कहना है कि द सायन में लगी बैटरी एकबार फुल चार्ज होने पर करीब 300 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। यह पांच दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें 456 सौलर पैनल लगाए गए हैं। इनकी मदद से गाड़ी एक सप्ताह में करीब 112 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय कर सकती है।











































