अब कांग्रेस नेता ने उठाया हिंदुत्व की उत्पत्ति पर सवाल, उदयनिधि और प्रियांक खरगे के खिलाफ FIR

0

सनातन धर्म पर बयानबाजी जारी है। ताजा खबर कर्नाटक से है। यहां की कांग्रेस सरकार में गृह मंत्री जी परमेश्वर ने अब हिंदुत्व की उत्पत्ति पर सवाल उठा दिया है। वहीं इस विवाद को जन्म दिन वाले तमिलनाडु की डीएमके सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन और इस बयान का समर्थन करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे को खिलाफ यूपी के रामपुर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

हिंदुत्व पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, “दुनिया के इतिहास में कई धर्मों का उदय हुआ है। जैन और बौद्ध धर्म का जन्म यहीं हुआ था। हिंदू धर्म का जन्म कब हुआ और इसकी शुरुआत किसने की, यह अभी भी एक सवाल है। हमारे देश में बौद्ध धर्म और जैन धर्म की उत्पत्ति का इतिहास है। इस्लाम और ईसाई धर्म विदेश से हमारे देश में आए। दुनिया के सभी धर्मों का सारांश मानव जाति के लिए अच्छा होना है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here