अब घर बैठे देख‍ सकेंगे नानी की ‘दसारा’, जानिए ओटीटी पर कब और कहां हो रही है रिलीज

0

तेलुगू फिल्‍मों के नेचुरल स्‍टार कहे जाने वाले नानी की फिल्‍म ‘दसारा’ को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं। ‘मक्‍खी’ फेम नानी की यह पहली पैन इंडिया फिल्‍म है। हालांकि, बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म को उम्‍मीद के मुताबिक रेस्‍पॉन्‍स नहीं मिला। बावजूद इसके इस फिल्‍म ने 18 दिनों में तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्‍नड़ भाषा में 78 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है। 30 मार्च को राम नवमी के दिन यह फिल्‍म रिलीज हुई है, वहीं अब फिल्‍म के ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होने की भी खबरें आ रही हैं।

श्रीकांत उडेला के डायरेक्‍शन में बनी ‘दसारा’ एक पीरियड एक्‍शन ड्रामा फिल्‍म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्‍म ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्ल‍िक्‍स पर 30 मई 2023 को स्‍ट्रीम की जाएगी। हालांकि, अभी तक इसकी आध‍िकारिक घोषणा नहीं हुई है। बहुत संभव है कि फिल्‍म को पहले तेलुगू और तमिल भाषा में ही OTT पर रिलीज किया जाए। जबकि हिंदी वर्जन के लिए दर्शकों को इंतजार करना पड़े।

‘दसारा’ का बजट, कास्‍ट और वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

Dasara Budget and Cast: ‘दसारा’ में नानी के साथ कीर्ति सुरेश, दीक्षित शेट्टी, शाइन टॉम चाको, पूर्णा, झांसी, साई कुमार और समुथिरकानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्‍म का बजट 65 करोड़ रुपये है। ऐसे में 18 दिनों में यह फिल्‍म भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर ही अपने बजट से आगे बढ़कर फायदा कमा रही है। जबकि इसकी वर्ल्‍डवाइड कमाई 110 करोड़ रुपये से अध‍िक हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here