ट्विटर अब नए ट्वीट्स के साथ वेब पर ऑट टाइमलाइन रीफ्रेश नहीं करेगा। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट के यूजर्स खुद तय कर सकते हैं कि कब नए ट्वीट लोड करना है। कंपनी ने कहा कि पहले ट्वीट मिड-रीड से गायब हो जाते हैं। जब यूजर की टाइमलाइन ऑटो रीफ्रेश हो जाती थीं। ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कहा कि वेब के लिए डिस्पेरिंग होने वाले ट्वीट एक्सपीरियंस का एक अपडेट जारी किया जा रहा है। अब आप चुन सकते हैं कि कब टाइमलाइन में नए ट्वीट लोड करना है। कंपनी ने स्वीकार किया कि अतीत में ट्वीट अक्सर गायब हो जाते थे, जब यूजर्स की टाइमलाइन स्वचालित रूप से रीफ्रेश हो जाती थीं। इससे पहले ट्विटर ने 23 सितंबर 2021 को बताया था कि वह जल्द एक नया अपडेट जारी करेगी, ताकि जब उपयोगकर्ता ट्वीट को पढ़ रहा हों तो वे गायब न हों।
एप पर यूजर्स को करना होता है ये
ट्विटर आईओएस और एंड्रॉइंड एप पर टाइमलाइन को रीफ्रेश नहीं करता है। यूजर्स को इसके बजाय नए ट्वीट लोड करने के लिए नेविगेशन बार पर हाइलाइट किए गए होम बटन पर क्लिक करना होता है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि इस साल की शुरुआत में मोबाइल पर फुल इमेज प्रीव्यूज शुरू करने के बाद, अब वेब पर पिक्चर प्रीव्यूज को ऑटोमैटिक क्रॉप नहीं करेगा।













































