अब स्मार्ट कूड़ा दान

0

डीपीएस बोकारो में, दसवीं कक्षा के छात्र उत्कर्ष राज ने स्मार्ट कूड़ा दान बनाया है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में इसे शामिल किया गया है। मॉडल तैयार करने के लिए ₹10000 की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
छात्र उत्कर्ष ने एक ऐसी तकनीकी तैयार की है। इसमें कचरा खुद-ब-खुद चार अलग-अलग भागों में बंट जाता है। जैविक, अजैविक, गीला और पुनरचक्रीय कूड़ा,अपने-अपने भाग में चला जाता है। कूड़ा दान भरने पर खुद ही गृह स्वामी या नगर निगम प्राधिकारी को सूचना भी दे देता है। इस स्मार्ट कूड़ेदान से कूड़ा बिखरने से बचता है। कूड़े का सही उपयोग होता है, समय और पैसा भी बचता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here