अभिमन्यु से 3 साल छोटी हैं ‘स्वर्णा’ नियति जोशी, रियल लाइफ में गिरा रही हैं हुस्न की बिजली

0

दो दशकों से टीवी की दुनिया में राज कर रहा राजन शाही का डेली सोप ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ की लाखों फैन फॉलोइंग है। इसमें तीन पीढ़ियों को अब तक दिखाया जा चुका है। कई किरदार आकर जा भा चुके हैं। मौजूदा वक्त में मनीष गोएनका की पत्नी स्वर्णा का किरदार नियति जोशी निभा रही हैं। पहले पारुल चौहान कर रही थीं। लेकिन मां वाले रोल के कारण उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। नियति जोशी पर्दे पर जितनी सीधी और भारतीय नारी दिखाई देती हैं। उतनी ही ग्लैमरस वह अपनी असल जिंदगी में हैं। सोशल मीडिया पर उनके एक-से-एक पोस्ट बेहद कातिलाना होते हैं

नियति जोशी ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ से सबका दिल जीत रही हैं। एकदम शांत और सुलझी हुई स्वर्णा बनकर वह लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। वह अक्षरा उर्फ प्रणाली राठौड़ की बड़ी मम्मा बनी हैं तो अभिमन्यु उर्फ हर्षद चोपड़ा की ददिया सास का किरदार निभा रही हैं। और आपको जानकर ताज्जुब होगा कि हर्षद एक्ट्रेस से 3 साल बड़े हैं। जहां नियति जोशी की उम्र 37 साल बताई जा रही है। वहीं, एक्टर 40 साल के हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here