भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने कहा है कि भारतीय टीम अभी तक टी20 प्रारुप को नहीं समय पायी है। साथ ही कहा कि हमें अभी इसको समझने में समय लगेगा। अश्विन ने यह बात हाल में भारतीय टीम को एशिया कप और उसके बाद टी20 विश्वकप प्रारुप में मिली असफलता को देखते हुए कही है। अश्विन
ने कहा कि इस प्रारुप में महारथी बनने के लिए अभी हमें काफी कुछ सीखना और उसे अमल में लाना है। अश्विन ने कहा, हमने आईपीएल शुरु किया। हमारे पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए ऑरेंज और पर्पल कैप हैं। इसमें हम देखते हैं कि किसने कितने रन बनाए और किसने कितने विकेट लिए हालांकि अब हमें इसपर फिर से विचार की जरूरत है। यह विचार की बात है कि द्विपक्षीय सीरीज में अच्छे प्रदर्शन और पिछले एक साल में घर या बाहर कोई भी सीरीज नहीं हारने के बाद भी टीम आईसीसी मुकाबलों में विफल रही है।
अश्विन आईपीएल के आने वाले सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। आईपीएल के पिछले सत्र में उन्होंने राजस्थान के लिए 17 मैचों में 27.29 की औसत और 141.48 की स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए थे. इसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 7.51 की इकॉनमी से 12 विकेट अपने नाम किए थे।
वहीं टी20 विश् कप में उनका प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा वह केवल जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में ही चार ओवरों में 22 रन देकर तीन विकेट ले पाए थे। अन्य मुकाबलों में उनकी गेंदों पर काफी रन बने थे जिससे उनको अंतिम ग्यारह में रखने को लेकर भी सवाल उठे थे।










































