अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरू हो रही है और 31 अगस्त को समाप्त होगी। यानी इस साल 62 दिनों तक अमरनाथ यात्रा चलेगी। इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए 17 अप्रैल यानी आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, जो 31 अगस्त 2023 तक उपलब्ध रहेगा। ऐसे में अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसके खर्च, योग्यता और सरकारी नियमों समेत तमाम जरुरी चीजों की जानकारी होनी चाहिए। तो चलिए आपको इससे जुड़ी सभी डिटेल्स देते हैं।
रजिस्ट्रेशन से पहले
- इस यात्रा पर 13 से लेकर 70 साल के लोग ही जा सकते हैं। अगर आपकी उम्र इससे कम या ज्यादा है, तो अप्लाई ना करें।
- गर्भवती महिलाओं को यात्रा करने की सलाह नहीं दी जाती। अगर आप 6 सप्ताह या उससे अधिक की प्रेगनेंट हैं, तोआपको यात्रा करने की अनुमति मिलेगी।










































