Ram Gopal Varma Not Making Sarkar 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स में से एक राम गोपाल वर्मा ने एक समय कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया था, जिसमें से एक ‘सरकार’ फ्रेंचाइजी भी है। राम गोपाल वर्मा ने बताया था कि वो ‘सरकार’ मूवी के चौथे पार्ट को बनाने की तैयार कर रहे हैं। ‘सरकार 4’ के माध्यम से राम गोपाल वर्मा एक बार फिर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार थे। मगर अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का लोगों पर पड़े प्रभाव के बाद ‘सरकार 4’ को बनाने का फैसला ड्राप कर दिया है।
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक राम गोपाल वर्मा को लगता है कि ‘धुरंधर’ के बार ‘सरकार’ या कोई भी गैंगस्टर मूवी चल पाएगी। डायरेक्टर ने आगे कहा, ‘पहले मेरी सारी गैंगस्टर फिल्में ‘द गॉडफादर’ से प्रेरित थीं, चाहे वो सत्या हो, कंपनी हो या सरकार हो। मैंने फिल्में बनाते रहना चाहता था। मुझे बाद लगता था कि मुझे सेट पर जाना है और फिल्म बन जाएगी।’
ऐसे में अब राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा, ‘वो अब एनर्जी एक नए प्रोजेक्ट में लगाना चाहते हैं। मैं एक बार उस तरह उत्साहित हूं, जब मैंने शिवा और सत्या बनाई थी। इसलिए अब मैं सरकार 4 नहीं बना रहा हूं। मैं सिंडिकेट बना रहा हूं। इसका मतलब यह भी नहीं है कि मैं कोई दूसरे धुरंधर बनाने जा रहा हूं। ऐसा कोई नहीं कर पाएगा, खुद आदित्य भी नहीं। लेकिन मैं सिंडिकेट में उसी लगन और ईमानदारी से उतर रहा हूं। मुझे पता नहीं है कि रिजल्ट क्या होने वाला है लेकिन यकीन मानिए ‘सत्या’ के बाद यह मेरा सबसे ईमानदार काम होगा।’









































