अमेरिका-इजरायल के ‘जासूसों’ पर ईरान का क्रैकडाउन, 50 को किया गिरफ्तार, दी जाएगी फांसी?

0

तेहरान: ईरान ने देश में मौजूद अमेरिका और इजरायल के कथित मददगारों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चलाया है। ईरान में 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर दुश्मन (अमेरिका-इजरायल) को देश की संवेदनशील जानकारी और लोकेशन शेयर करने के आरोप हैं। ईरानी पुलिस और सुरक्षाबलों ने यह कार्ररवाई ऐसे समय की है, जब 39 दिन के युद्ध के बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर हुआ है।

अल जजीरा ने ईरान की सरकारी SNN न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया है कि ईरानी अधिकारियों ने पैसे लेकर दुश्मन के लिए काम करने जैसी गतिविधियों के लिए कम से कम 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया है। अब इनके खिलाफ मुकदमा चला जाएगा और सजा का ऐलान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here