अमेरिका को ईसाई राष्ट्र बनाने की राजनीति कर रहे हैं ट्रंप

0

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थक ईसाई राष्ट्रवाद के पक्षधर हैं। कई राज्यों में उनका कब्जा बना हुआ है। ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका को ईसाई राष्ट्र घोषित किया जाए। इसके लिए वह बड़े आक्रमक तरीके सेचुनाव के दौरान प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं।
अमेरिका में प्यु रिसर्च ने एक सर्वे किया है। इस रिसर्च में 45 फ़ीसदी लोगों ने ईसाई राष्ट्र घोषित करने की मांग का समर्थन किया है। बुजुर्गों में यह संख्या 63 फ़ीसदी तक देखी गई है। वहीं 18 से 29 साल के युवाओं में केवल 23 फ़ीसदी युवा ईसाई राष्ट्र के पक्षधर हैं। 51 फ़ीसदी लोगों का मत था, कि अमेरिका को वह धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में देखना चाहते हैं। 33 फ़ीसदी लोगों ने माना कि अमेरिका आज भी ईसाई राष्ट्र है। 67 फ़ीसदी लोगों ने सर्वे में स्वीकार किया कि धर्म स्थलों को राजनीति के मामलों से दूर रखा जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है,अमेरिका में मिडटर्म चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में ईसाई राष्ट्रवाद का मुद्दा बड़ी तेजी के साथ उछाला जा रहा है। जैसे-जैसे यह एक राजनीतिक मुद्दा बन रहा है। उसके साथ ही यहां पर धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण बढ़ रहा है।
199 में 106 धर्म -निरपेक्ष देश
दुनिया के 199 देशों में से 106 देश धर्मनिरपेक्ष देश हैं। इसमें अमेरिका भी शामिल है। 43 देश आधिकारिक तौर पर धार्मिक हैं। इन 43 देशों में से 27 इस्लामिक देश हैं। जिन्होंने अपने आप को इस्लामिक राष्ट्र घोषित किया हुआ है। 40 देश ऐसे हैं जो अनौपचारिक तौर पर धार्मिक राज्य हैं। 2015 तक के आंकड़ों के अनुसार 106 देशों ने किसी भी धर्म को विशेष मान्यता या तरजीह नहीं दी है। इन्हें धर्म निरपेक्ष देश के रूप में रखा गया है। जिनमें अमेरिका,भारत ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here