अमेरिका में बर्फीले तूफान से तबाही, 48 राज्य चपेट में:कार, रेस्टोरेंट में लोग कई घंटों से फंसे, 48 की मौत; 8 फीट बर्फ गिरी

0

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर जारी है। देश के 50 में से 48 राज्यों के 20 करोड़ से ज्यादा लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक तूफान से जुड़ी घटनाओं में 48 लोगों की मौत हो चुकी है। इसका सबसे ज्यादा असर न्यूयॉर्क, नॉर्थ कैरोलिना, वर्जीनिया और टेनेसी में है।

चार दिन से जारी भारी बर्फबारी से कई शहरों के हालात बदतर हो गए हैं। लोग घरों, कारों और रेस्टोरेंट में कई घंटों से फंसे हुए हैं। सड़क, रेल और हवाई यातायात पूरी तरह से ठप हो गए हैं। चार दिन में अमेरिका में 12 हजार फ्लाइट कैंसिल की जा चुकी हैं। इस तूफान का असर अमेरिका के अलावा कनाडा में भी है। जहां भारी बर्फबारी के कारण बस फिसलकर पलट गई। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है।

कई शहरों की बिजली गुल, कारोबार ठप
तूफान से बिजली की लाइनों को नुकसान हुआ है और कई शहरों में बिजली गुल है। पूरे अमेरिका में हजारों कारोबारियों का कामकाज ठप हो गया है। कई शहरों में तापमान शून्य से -42 डिग्री तक पहुंच गया है। इधर, कनाडा में तूफान से चार लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में भी तूफान का असर देखा जा रहा है। तूफान के इन वीडियो से हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है…

बर्फ में दबे रनवे, 4 दिन में 12 हजार फ्लाइट्स कैंसिल
खराब मौसम की वजह से अमेरिका में 4 दिन में 12 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। कई एयरपोर्ट्स के रनवे तक बर्फ में दब चुके हैं। इस वजह से लोग अपने घर जाकर क्रिसमस नहीं मना सके। उन्हें एयरपोर्ट के फर्श पर सोकर रात बितानी पड़ी। कार से ट्रैवल कर रहे कई लोग बीच रास्ते में ही फंस गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here