अमोली में जगत जननी माँ दुर्गा की हुई महाआरती

0

लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत अमोली के हनुमान मंदिर चौक में सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदेय नवरात्र पर्व धार्मिक आस्थाओं के साथ मनाया जा रहा है। शारदेय नवरात्र पर्व की पंचमी के अवसर पर ७ अक्टूबर को रात ८.३० बजे महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम की युवतियां एवं महिलाएं अपने-अपने घरों से आरती की थाल सजाकर माता रानी के दरबार पहुंचे जहां माँ जगदम्बे की महाआरती की गई एवं श्रध्दालुओं ने माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। साथ ही इस महाआरती के आयोजन में आरती की थाल लेकर खड़े रहने के लिए युवती व महिलाओं लिए समिति के द्वारा गोला बनाया गया था और सभी गोले समान थे जिसमें खड़े रहकर आरती करना था और सैकड़ों गोले में एक गोले में मातारानी के आशीर्वाद स्वरूप पुरस्कार रखा गया था जिसकी जानकारी किसी को नही थी। आरती संपन्न होने के बाद मातारानी के आशीर्वाद स्वरूप बनाये गये गोले में श्रीमती सोनम/रवि मानेश्वर महिला खड़ी थी। जिसे मॉ दुर्गा जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और समिति के द्वारा उसे प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाआरती के बाद गरबा नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम की युवती, महिलाएं व युवाओं ने भाग लिया और देवी गीतों पर जमकर गरबा नृत्य किया। इस शारदेय नवरात्र पर्व पर रोजाना विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है। साथ ही पर्व के दौरान प्रतिदिन सुबह-रात माँ जगदम्बे की आरती की जाती है जिसमें श्रध्दालुजन पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे है जिससे पूरा ग्राम भक्तिमय माहौल निर्मित हो गया है और ९ अक्टूबर को रात ९ बजे से ओपन गु्रप एवं सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गत ३ अक्टूबर को माता रानी की प्रतिमा विराजित कर शारदेय नवरात्र पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है एवं पंचमी के अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम की युवतियां व महिलाएं अपने-अपने घरों से आरती की थाल सजाकर मॉ जगदम्बे के दरबार पहुंचे जहां माता-रानी की महाआरती की गई तत्पश्चात प्रसादी का वितरण किया। जिसके बाद गरबा नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम की युवती, महिलाओं ने नृत्य किया है। साथ ही यह भी बताया कि पर्व के दौरान रोजाना विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है एवं ९ अक्टूबर को रात ९ बजे से ओपन गु्रप एवं सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, १० अक्टूबर को भजन मंडली, कुर्सी, बोरा दौड़ प्रतियोगिता, ११ अक्ूबर को हवन-पूजन एवं महाभंडारा एवं १२ अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जायेगा। अमोली में जगत जननी माँ दुर्गा की हुई महाआरती
भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा नवरात्र पर्व, ओपन गु्रप एवं सोलो डांस प्रतियोगिता आज

लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत अमोली के हनुमान मंदिर चौक में सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदेय नवरात्र पर्व धार्मिक आस्थाओं के साथ मनाया जा रहा है। शारदेय नवरात्र पर्व की पंचमी के अवसर पर ७ अक्टूबर को रात ८.३० बजे महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम की युवतियां एवं महिलाएं अपने-अपने घरों से आरती की थाल सजाकर माता रानी के दरबार पहुंचे जहां माँ जगदम्बे की महाआरती की गई एवं श्रध्दालुओं ने माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। साथ ही इस महाआरती के आयोजन में आरती की थाल लेकर खड़े रहने के लिए युवती व महिलाओं लिए समिति के द्वारा गोला बनाया गया था और सभी गोले समान थे जिसमें खड़े रहकर आरती करना था और सैकड़ों गोले में एक गोले में मातारानी के आशीर्वाद स्वरूप पुरस्कार रखा गया था जिसकी जानकारी किसी को नही थी। आरती संपन्न होने के बाद मातारानी के आशीर्वाद स्वरूप बनाये गये गोले में श्रीमती सोनम/रवि मानेश्वर महिला खड़ी थी। जिसे मॉ दुर्गा जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और समिति के द्वारा उसे प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाआरती के बाद गरबा नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम की युवती, महिलाएं व युवाओं ने भाग लिया और देवी गीतों पर जमकर गरबा नृत्य किया। इस शारदेय नवरात्र पर्व पर रोजाना विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है। साथ ही पर्व के दौरान प्रतिदिन सुबह-रात माँ जगदम्बे की आरती की जाती है जिसमें श्रध्दालुजन पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे है जिससे पूरा ग्राम भक्तिमय माहौल निर्मित हो गया है और ९ अक्टूबर को रात ९ बजे से ओपन गु्रप एवं सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गत ३ अक्टूबर को माता रानी की प्रतिमा विराजित कर शारदेय नवरात्र पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है एवं पंचमी के अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम की युवतियां व महिलाएं अपने-अपने घरों से आरती की थाल सजाकर मॉ जगदम्बे के दरबार पहुंचे जहां माता-रानी की महाआरती की गई तत्पश्चात प्रसादी का वितरण किया। जिसके बाद गरबा नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम की युवती, महिलाओं ने नृत्य किया है। साथ ही यह भी बताया कि पर्व के दौरान रोजाना विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है एवं ९ अक्टूबर को रात ९ बजे से ओपन गु्रप एवं सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, १० अक्टूबर को भजन मंडली, कुर्सी, बोरा दौड़ प्रतियोगिता, ११ अक्ूबर को हवन-पूजन एवं महाभंडारा एवं १२ अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here