अमोली रजा मस्जिद में मनाया गया मोहर्रम पर्व

0

नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत अमोली के रजा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के द्वारा २९ जुलाई को मोहर्रम का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। इस मोहर्रम पर्व के अवसर पर रजा मस्जिद अमोली में प्रात: ९ बजे यौमे आशुरा की विशेष नमाज अदा की गई तत्पश्चात आशुरे की दुआ पढ़ी गई और उपस्थितजनों ने एक-दुसरे को मोहर्रम पर्व की शुभकामनाएं दी जिसके बाद पुलाव का वितरण किया गया। आपकों बता दें कि मुस्लिम धर्म की मान्यतानुसार यौमे आशुरा का पर्व परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुसार हजरत ईमाम हुसैन के चाहने वालों के द्वारा पुरी अकीदत के साथ मनाया गया और इस आशुरे के दिन को पूरी दुनिया में विशेष रूप से हजरत ईमाम हुसैन की याद के रूप में ही मनाया जाता है जिन्होने इस्लाम की शरियत के खिलाफ उठने वाली सभी याजिदरूपी आवाजों को हमेशा के लिए बंद करने में अपनी शहादत दे दी। रजा मस्जिद अमोली के पदाधिकारियों ने बताया कि इस्लाम ही हिफाजत के लिए नवासे रसूल हजरते सैय्यदना इमामे हुसैन ने अपना पूरा कुनबा राहे खुदा में शहीद कर दिया जिनकी याद में यह पर्व मनाया जाता है, इसी कड़ी में अमोली स्थित रजा मस्जिद में मोहर्रम की दसवी तारीख २९ जुलाई को प्रात: ९ बजे आशुरे की नमाज अदा करवाई गई जिसके पश्चात दुआ की गई साथ ही विविध कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here