अमोली व पांढरवानी में गाय खिलावन की अदा की गई रस्म

0

दीपावली पर्व के पांचवे दिन १४ नवंबर को ग्रामीण अंचलों में गाय खिलावन की रस्म अदा की गई। इसी कड़ी में मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत अमोली एवं पांढरवानी सहित अन्य ग्रामों में अहीर, गोवारे व बिंझवार समाज के द्वारा देव जगाने के साथ ही रीति-रिवाजों से गाय खिलावन की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर ग्रामीण व कृषक अपने-अपने पशुओं को लेकर गांव में स्थित खिल्या मुठिया देव चौक में एकत्रित हुए जहां विधि-विधान से पूजन अर्चन कर आखर को पारंपरिक नियमों के अनुसार बांधा गया जिसके पश्चात अहीरों व गोवारा समाज के व्यक्तियों के द्वारा नाच-गाकर विभिन्न व्यंजनों से तैयार भोज से गौमाता को भोग लगाया गया व पूजन अर्चन पश्चात गाय के बछड़े को कंधे में लेकर गाय की परिक्रमा करने के बाद सुपे में लिटाकर गाय खिलाने की रस्म अदा की गई। जिसके बाद ग्राम के नौनिहालों को रस्म निर्वहन हेतु उपयोग किए गये सुपे में लिटाकर भगवान गोवर्धन का आशीर्वाद दिलवाया गया। यादव समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपोत्सव पर्व के ५ वें दिन खिल्या मुठिया देव आखर चौक में गाय खिलावन की रस्म अदा की गई, इस अवसर पर ग्राम के कृषक बंधु अपने-अपने पशुओं को लेकर आखर चौक पहुंचे जहां अहिर, गोवारा, बिंझवार समाज के स्वजातीय बंधु द्वारा खिल्या मुठिया देव की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर गाय के बछड़े को खिचड़ी खिलाकर सूपे में लिटाकर गाय खिलवने की रस्म अदा की गई तत्पश्चात नौनिहाल ब’चों को सूपे में लिटाकर गोवर्धन भगवान का आशीर्वाद लिये एवं पशुधन, उन्नत फसल व कृषकोंकीसुख, समृध्दि की कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here