नगर मुख्यालय के बालाघाट रोड़ स्थित विश्राम गृह के सामने १६ फरवरी को लालबर्रा से अयोध्या रामलला मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिये १६ फरवरी को राम भक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल, आरएसएस एवं दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अयोध्या जा रहे राम भक्तों का ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी कर विश्राम गृह के सामने स्वागत किया गया। जिसके बाद लालबर्रा क्षेत्र के ८ राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए। आपकों दे कि अयोध्या में श्रीरामलला जन्मभूमि में 22 जनवरी को हुई भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश से श्रध्दालु भक्तगण बड़ी संख्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बालाघाट एवं लालबर्रा क्षेत्र से कारसेवक व राम भक्तों का जत्था श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए है। जिसका लालबर्रा विश्राम गृह के सामने हिन्दु संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत कर श्रीराम के जयकारे के साथ ही जत्था को रवाना किया गया।