विधानसभा चुनाव की खुमारी इन दिनों वारासिवनी खैरलॉंजी विधानसभा क्षेत्र में उबाल मार रही है । विधानसभा चुनाव को तकरीबन ८ माह का समय बाकी है ऐसे में बालाघाट जिले की ६ विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक चर्चित एवं शब्दों के तीक्ष्ण बाण वारासिवनी क्षेत्र में चल रहें है । यहॉं कभी एक दुसरे का साया बनकर साथ.साथ कदमताल करने वाले क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल और प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी राजेश पाठक जो परस्पर छोटे मिया एवं बडे मिया के रूप में जग जाहिर थे ।आज वहीं एक दुसरे के खिलाफ मुखर होकर आरोप प्रत्यारोप की बरफबारी कर रहें है । गत दिनों प्रेसवार्ता के दौरान खनिज विकास निगम अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल के द्वारा जिले के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं सामाजिक समाजसेवी राजेश पाठक पर की गई टिप्पणाी की चहुंओर आलोचना की जा रहीं है । वहीं खैरलॉंजी लोधी लोधी लोध ब्लाक संगठन के द्वारा विधायक प्रदीप जायसवाल की राजेश पाठक पर की गई टिप्पणी की भारी निन्दा की जा रहीं है । संगठन के पदाधिकारीयों ने कहा कि ऐसी अनर्गल बयानबाजी से बाज आऐं गुड्डा जायसवाल और खुद अपनी बगल को झाककर देखें । इससे २५ वर्षो की जुगलबंदी का इतिहास खुद सामने आ जायेंगा । इस सम्बंध में खैरलॉंजी में प्रेसवार्ता आयोजित कर अखिल भारतीय लोधी समाज के पदाधिकारीयों ने विधायक जायसवाल पर तल्ख टिप्पणी करते हुए आरोपो की झड़ी लगाई ।
जनता की नजरों में जनसेवक बनकर अपने निज सचिव के नाम से ठेके लेते है -अजाब शास्त्री
लोधी समाज के ब्लाक संरक्षक अजाब शास़्त्री ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक गुड्डा जायसवाल सर्व ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश पाठक को बाहरी व्यक्ति बताकर शराब एवं रेत माफि या के नाम से संबोधित किया जाता है । जो कि एक अपमानजनक एवं तुच्छ राजनीती को दर्शाता है । श्री शास्त्री ने कहा कि गुड्डा जायसवाल को ऐ नहीं भुलना चाहिए कि उनके पिता स्र्वगीय अमृतलाल जायसवाल जी भी उत्तप्रदेश के ईलाहबाद से वारासिवनी आकर शराब के धंधे से आबाद हुए थे । और अपने पिता के नक्षे कदम पर चलकर श्री पाठक के साथ पच्चीस सालों से इसी कारोबार से जुड़कर अकुत सम्पदा और विधायकी हासिल की है । श्री शास्त्री ने कहा कि रेत और शराब का ठेका आबकारी निती तथा खनिज अधिनियम के तहत शासन के नियमानुसार ली जाती है ,यदि यह ठेका श्री पाठक नही लेते तो इस निति के तहत कोई और लेकर कारोबार करता और सरकार को राजस्व की भरपाई करता श्री शास्त्री ने क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की नजरों में जनसेवक बनकर अपने निज सचिव अनिरूद्ध दुबे के नाम से ठेके लेते है वहीं सत्ता का सुख भोगने दल बदल करके अपने अनैतिक धन को छुपाने का प्रयास कर रहे है । जिसकी ईडी के माध्यम से जॉंच होनी चाहिए ।
विधायक जायसवाल पद लोलुप्प है -रामकुमार नगपुरे
अखिल भारतीय लोधी महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार नगपुरे ने क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल के विकास पुरूष वाले वक्तव्य पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सड़क पुल पुलिया बना लेने से कोई विकास पुरूष नहीं बन जाता । विकास के सही मायने अच्छी शिक्षा बेहतर चिकित्सा सुविधा और बेरोजगारों के लिए रोजगार के संसाधन उपलब्ध होना विकास की श्रेणी में आता है । बालाघाट जिला खनिज सम्पदा से भरा पडा है जिसके श्री जायसवाल निगम अध्यक्ष है यदि जिले में फेरो प्लांट की स्थापना होती है तो हजारो बेरोजगारों को रोजी रोटी मुहैया होती यहॉं बास और गन्ना प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है जिसके लिए कागज और शक्कर की फैक्ट्री खोलने की आवश्यकता है । जिससे बेरोजगारी कम होती इस ओर क्षेत्रीय विधायक का ध्यान नहीं है । श्री नगपुरे ने विधायक जायसवाल पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में सर्मथन देकर खनिज मंत्री का मलाईदार पद हथियाया और पन्ना की बंद पडी हिरा खदान को आष्ट्रेलिया की निजी कम्पनी को मोटी कमीशन लेकर लिज पर दी गई और कांग्रेस की सरकार गिरते ही पन्ना की हिरा खदान का काला चिठ्टा दबाने भाजपा के साथ हो गयें । जो पद लोलुप्ता को दर्शाता है । श्री नगपुरे ने कहा की श्री पाठक सर्व विप्र समाज के जिला अध्यक्ष है जिनके खिलाफ विधायक के द्वारा की गई अर्नगल बयानबाजी निन्दनीय है ।
कारोबार अपनी जगह है किन्तु मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए – टेकलाल दमाहे
अखिल भारतीय लोधी समाज के ब्लाक अध्यक्ष टेकलाल दमाहे ने कहा कि समाजसेवी राजेश पाठक सर्व ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष है । जिनका समाज में मान सम्मान है । उन्हें क्षेत्रीय विधायक के द्वारा शराब और रेत माफिया कहा जाना ब्राम्हण समाज का अपमान है । कारोबार अपनी जगह है किन्तु मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए खैरलॉंजी में रानी अवंतीबाई की आदमकद प्रतिमा लगाई गई जिसमें सभी समाज के व्यक्ति विशेष का सहयोग रहा है किन्तु समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री पाठक के खिलाफ गलत बयानबाजी की हम निन्दा करते है ।
गोद लिए गॉंव घोटी में विकास शुन्य – दुर्गाप्रसाद लिल्हारे
जनपद पंचायत खैरलॉंजी के उपाध्यक्ष लोधी दुर्गाप्रसाद लिल्हारे ने कहा कि विधायक प्रदीप जायसवाल के पिताजी स्व.अमृतलाल जायसवाल काफ ी अर्से तक ग्राम घोटी में निवासरत रहें है । उनकी कर्मभूमि ग्राम घोटी रही है वर्ष २००८ के परिसिमन के बाद पहले चुनाव में विधायक प्रदीप जायसवाल ने घोटी आगमन पर कहा था कि यह मेरा पैतृक गॉव जैसा है जिसके विकास के लिए गोद लेता हूॅं । श्री लिल्हारे ने कहा कि ग्राम घोटी का विकास आज ये है कि बरसात के दिनों में चलना दुभर है सड़को के बेहाल है । विकास विनास में तब्दील दिखता है । श्री लिल्हारे ने कहा कि एक समाज विशेष के प्रतिष्ठित व्यक्ति के खिलाफ भ्रामक एवं अर्नगल बयानबाजी बन्द होना चाहिए क्योंकि जिनके घर कॉंच के बने होते है । वे दुसरों के घरो पर पत्थर कतई नहीं मारते।










































