बालाघाट/
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई यह दुर्घटना बीती रात हट्टा और भरवेली थाना क्षेत्र में हुई।मृतक संतलाल पिता इंदल उइके 50 वर्ष ग्राम रट्टा थाना भरवेली और रेखलाल पिता छोटेलाल पांचे 40 वर्ष ग्राम बुढेना खुर्द थाना हट्टा निवासी है। जिला अस्पताल पुलिस में दोनों व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों को सौप दिये है।
तिलपेवाड़ा नहर पुलिया के नीचे घायल हालत में पड़ा हुआ था रेखलाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बुढेना खुर्द निवासी रेखलाल पांचे चार भाई है और चारों भाई अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं।रेखलाल के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं और वह मजदूरी करता है। 5 मार्च को 10:00 बजे रेखलाल अपने गांव के महेंद्र भुडे और विनोद मेश्राम के साथ मोटरसाइकिल में घर से निकले थे किंतु रात में घर वापस नहीं लौटे। परिवार वालों ने गांव मोहल्ले में खोजबीन किये।किंतु नहीं मिला। 6 मार्च को सुबह 6:30 बजे नाहरवानी और खोड़सिवनी के बीच तिलपेवाड़ा नहर पुलिया के नीचे रेखलाल घायल और बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था और मोटरसाइकिल भी नहर में ही गिरी हुई थी। खबर मिलते ही रेखलाल का बड़ा भाई जीवनलाल पांचे परिवार और गांव मोहल्ले वालों के साथ मौके पर पहुंचे। उसे समय रेखलाल जीवित था और उसने कुछ पानी भी पिया । 108 एंबुलेंस से घायल रेखलाल को जिला अस्पताल लाये । किन्तु चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिए। रेखलाल की घटना स्थल से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। संभवत 6 मार्च की रात्रि में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से रेखलाल मोटरसाइकिल सहित नहर पुलिया के नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई और इस दुर्घटना के बाद उसके साथी रेखलाल को घायल हालत में छोड़कर फरार हो गए । समय रहते यदि ये दोनों व्यक्ति घटना की जानकारी रेखलाल के परिवार को दे देते तो निश्चित रेखलाल को तुरंत अस्पताल लाकर बचाया जा सकता था। गंभीर रूप से घायल रेखलाल नहर पुलिया के नीचे ही पड़ा रहा। जिला अस्पताल पुलिस ने रेखलाल का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग डायरी संबंधित पुलिस थाना हट्टा भिजवा दी है।
मोटरसाइकिल नहर पुलिया के पिल्लर से टकराई:तीन घायल -एक की मौत
बताया गया भरवेली थानांतर्गत ग्राम रट्टा निवासी संतलाल उइके मजबूरी करता था जिसके परिवार में उइके एक बेटा और एक बेटी है। संतलाल उइके अपने परिवार के साथ हैदराबाद मजदूरी करने जाता था और पिछले माह ही वह परिवार के साथ हैदराबाद मजदूरी करने गया था और होली त्यौहार के 2 दिन पहले ही संतलाल उइके अपने परिवार के साथ घर ग्राम रट्टा आया था। संतलाल उइके के गांव में ही दूसरे मोहल्ले में रिश्तेदार पंचलाल पन्द्रे रहता। है ।5 मार्च की शाम संतलालउइके अपने रिश्तेदार पंचलाल पन्द्रे के घर खाना खाने गया था। रात 10:30 बजे करीब पंचलाल पन्द्रे अपने गांव के अवधेश चौधरी के साथ संतलाल उइके को मोटरसाइकिल से उसके घर छोड़ने के लिए जा रहे थे ।तभी स्कूलटोला और आलीटोला बीच पुलिया के पिल्लर से मोटरसाइकिल टकरा गई जिससे तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित पुलिया के नीचे गिर गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए । मोटरसाइकिल के पिल्लर से टकराने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और पुलिया के नीचे देखें, जहां संतलाल उइके अवधेश चौधरी और पंचलाल पन्द्रे तीनों गंभीर रूप से घायल थे तीनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जिनमे संतलाल उइके को मृत घोषित कर दिया गया। संतलाल उइके की घटना स्थल से जिला अस्पताल लड़ते समय ही रास्ते में मौत हो चुकी थी। अन्य दो घायल पंचलाल पन्द्रे और अवधेश चौधरी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। 6 मार्च को जिला अस्पताल पुलिस ने संतलाल उइके का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है और धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर मर्ग डायरी घटना स्थल से संबंधित पुलिस थाना भरवेली भिजवा दी है।









































