अलवर में हिंदू संगठनों का बड़ा प्रदर्शन, करौली में आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क करने की तैयारी

0

राजस्थान के अलवर में मंदिर तोड़े जाने के खिलाफ लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दिखावटी कार्रवाई के खिलाफ हिंदू संगठन के लोग बुधवार को सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में साधू-संत भी शामिल हुए। रैली निकालते हुए ये प्रदर्शनकारी कलेक्टोरेट तक गए और ज्ञापन सौंपा। इसकी मांग है कि पूरे मामले में शामिल अधिकारियों को बर्खास्त किए जाए। साथ ही हिंदू समाज की भावनाओं आहत करने की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस्तीफा दें। बता दें, बीते दिनों अलवर के राजगढ़ में अतिक्रमण हटाओ मुहीम के तहत 300 साल पुराने शिव मंदिर को भी तोड़ दिया गया था। इसके बाद से लोगों में गुस्सा है। देखिए विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें

Image
Image

Image
Image
Image
Image

करौली हिंसा: फरार आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क करने की तैयारी

राजस्थान के ही करौली में रामनवमी पर भड़की हिंसा के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। ताजा खबर यह है कि यहां फरार चार आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क करने की तैयारी हो रही है। पुलिस ने इस कार्रवाई का मन बना लिया है और जल्द ही कोर्ट से आदेश लिया जाएगा। चारों आरोपियों की पहचान नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजाराम गुर्जर, हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह गुर्जर, अंची और मतलूब अहमद के रूप में हुई है। कोर्ट के वारंट जारी होते ही आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

पढ़िए देश-दुनिया की अन्य बड़ी खबरें

पांच साल और टाटा संस के चेयरमैन रहेंगे एन चंद्रशेखरन: टाटा समूह की कंपनियों की प्रमोटर कंपनी टाटा संस के शेयरधारकों ने चेयरमैन के तौर पर एन चंद्रशेखरन को फिर से पांच साल के लिए नियुक्त करने की अनुमति प्रदान कर दी है। टाटा संस का सबसे बड़ा शेयरधारक शपूरजी पलोनजी समूह मतदान में शामिल नहीं हुआ। शपूरजी पलोनजी समूह की टाटा संस में 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस साल फरवरी में टाटा संस के बोर्ड ने कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर पांच और वषोर् के लिए यानी फरवरी 2027 तक के लिए एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here