अवॉर्ड लेने के लिए व्हीलचेयर से खड़े हो गए प्रियंका चोपड़ा के पिता, कैंसर के कारण आखिरी वक्त में ऐसी थी हालत

0

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब द अनफिनिश्ड का प्रमोशन कर रही हैं। इस किताब में पीसी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। वहीं, किताब के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने बताया कि पिता अशोक चोपड़ा के लिए आखिरी के वक्त कितने मुश्किल थे।   

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शोभा डे से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने साल 2013 को याद किया। इस साल उन्हें फिल्म बर्फी के लिए TOIFA में बेस्ट एक्टर फीमेल का अवॉर्ड मिला। 

प्रियंका के मुताबिक इस वक्त उनके पिता कैंसर से जूझ रहे थे। वह इस अवॉर्ड शो के लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड थे। ऐसे में वह व्हील चेयर पर बैठकर अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने पहुंचे थे। 

Image result for priyanka chopra father times of india

उस रात थे बेहद साहसी 
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, ‘उस रात, वह बेहद ही साहसी थे। मुझे याद है उस दिन शरीर में लिक्विड पैकेट डाला जैसे वह खाना खाते थे। जैसे ही वह वेन्यू में पहुंचे तो व्हील चेयर से उठकर चलने लगे।’   

बकौल प्रियंका चोपड़ा, ‘मुझे याद है कि शो के होस्ट उनकी मदद के लिए आगे आए, लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं, मैं खुद उठकर चल सकता हूं। उन्हें 10 मिनट का वक्त लगा लेकिन, लोगों में काफी धैर्य था।’

Image result for priyanka chopra father times of india

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here