जिले में तीन बार बोलकर तलाक देने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी से कहा कि तू मेरे साथ रहने लायक नहीं है और उसके घर वालों के सामने ही तीन बार तलाक कहकर खुद से अलग कर दिया। घटना मुंगावली कस्बे की है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत मुंगावली थाने में दर्ज कराई है।
पुलिस थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार फरियादिया निदा बानो पत्नी अफरोज मोहम्मद खान उम्र 32 साल निवासी ग्राम गदूली हाल तलैया मोहल्ला मुंगावली ने बताया कि मेरा निकाह 25 नवंबर 2012 को मुस्लिम रीति रिवाज से अफरोज खान पुत्र शरीफ मोहम्मद निवासी गदूली के साथ हुआ था।
वह इस वक्त अपने मायके में है, तभी 6 फरवरी 2022 को शाम 4.30 बजे करीब की बात है, मेरा पति अफरोज हमारे घर के अदंर आया बोला कि तू मेरे लायक नहीं है, अब मैं तूझे नहीं रखूंगा और गालियां देने लगा, तो आवाज सुनकर मेरे बड़े भाई लईक अहमद व शकील अहमद एवं मौसा शहजाद अहमद खां एवं रवि ओझा, प्रमोद अहिरवार आ गये।
इनके सामने मेरे पति अफरोज ने मुझे तीन बार तलाक-तलाक कहा और बोला कि अब मैं दूसरा निकाह कर लूंगा, तुझे जो दिखे सो कर लेना।महिला ने पुलिस से कहा कि मेरा स्वास्थ्य खराब हो गया था, जिस कारण 6 फरवरी काे रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ पाई।
इनका कहना
– महिला को उसका पति प्रताड़ित कर रहा था, उसने तीन बार तलाक कहकर दूसरा निकाह करने की बात कही। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।










































