पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता के बीच एक बड़े आतंकी हमले की सूचना है। खैबर पख्तूनख्वा के पास पाकिस्तानी सेना के पैरामिलिट्री फोर्स के कैंप पर आतंकी हमला किया गया है। बड़ी संख्या में जवान के मारे जाने की सूचना है। 6 में से 3 आतंकियों के मारे जाने की भी सूचना है। मुठभेड़ जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान (टीटीपी) ने ली है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, 20 से अधिक लोगों की मौत हुई है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही सही संख्या सामने आ सकेगी।









































