जिले में आज से गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का कार्य शुरू हाे गया है। पहला दिन था, इसलिए अस्पताल में विशेष इंतजाम के साथ ही स्टाफ भी समय पर पहुंचा था। टीकाकरण का कार्य सुबह नाै बजे से शुरू हुआ, लेकिन अधिकांश केंद्राें पर सुबह दस बजे तक टीका लगवाने वाली गर्भवती महिलाओं की संख्या काफी कम रही। ऐसे में स्टाफ भी खाली बैठा टीका लगवाने वालाें के आने का इंतजार करता रहा |
काेराेना की तीसरी लहर से बचाव के लिए अब गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन किया जाना है। शासन से आदेश मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियाें में जुट गया था। चूंकि गर्भवती महिलाओं काे टीका लगना है, इसलिए हर सेंटर पर महिलाओं के वैक्सीनेशन के पहले चेकअप की व्यवस्था की गई है। जिससे यदि महिला काे काेई दिक्कत हैै ताे समय रहते पता चल सके। सुबह स्टाफ भी समय पर पहुंच गया था, लेकिन केंद्राें पर गर्भवती महिलाओं की संख्या बहुत कम दिखाई दी। गर्भवती महिलाओं में टीका लगवाने काे लेकर अब भी संशय की स्थिति बनी हुई है। टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने वाली महिलाएं भी पहले स्टाफ से यह पूछ रही हैं कि क्या इससे बच्चे काे काेई नुकसान ताे नहीं हाेगा। हालांकि हर सेंटर पर महिलाओं की जिज्ञासाओं काे शांत करने के लिए स्टाफ की तैनाती की गई है, जाे महिलाओं काे समझा रहा है कि टीके से काेई नुकसान नहीं है।
टीका करेगा बचावः स्टाफ महिलाओं काे बता रहा है कि टीका लगाने से गर्भवती महिलाओं के साथ गर्भ में पल रहे शिशु को भी कोरोना जैसी घातक बीमारी से वैक्सीन की सुरक्षा मिल सकेगी। शुक्रवार को जेएएच, जिला चिकित्सालय मुरार , सिविल अस्पताल हजीरा, सिविल अस्पताल डबरा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भितरवार, मोहना तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हस्तिनापुर में महिलाएं टीका लगवाने के लिए पहुंची। यहां पर महिलाओं को आन स्पाट टीकाकरण किया जा रहा है। यह टीकाकरण सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा।









































