अहमदाबाद, सूरत समेत 6 महानगरपालिकाओं पर चुनाव का नतीजा कल

0

गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सत्ता का सेमीफाइनल हो रहा है। यहां की छह महानगरपालिकाओं (गुजरात मनपा चुनाव) पर रविवार को वोट डाले गए। इनमें शामिल हैं- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामनगर। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला। 23 फरवरी को मतगणना होगी। कोरोना काल में हो रहे इन चुनावों में पूरी सावधानी बरती जा रही है। ईवीएम मशीन का बटन दबाने के लिए मतदाताओं को गल्ब्स दिए गए हैं। कुल 575 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिनके लिए 2276 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने 11 हजार 121 मतदान केंद्र बनाए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में सपरिवार मतदान किया। वहीं इन्हीं चुनावों के लिए प्रचार करते समय बीमार पड़े और बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पीपीई किट पहनकर राजकोट वोट डालने पहुंचे। पढ़िए लाइव अपडेट-

अमित शाह ने करीब 10.30 बजे वोट डाला। उनके साथ पत्नी, बेटे और बहू भी थे। अमित शाह पोती को गोद में लिए मतदान केंद्र से बाहर आए और विक्ट्री साइन दिखाया। उन्होंने विश्वास जताया कि गुजरात की जनता इन चुनावों में भी भाजपा को विजयी बनाकर भाई नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेगी।

Image
Image
Image
Image

Gujarat Nikay Chunav 2021 के लिए इस बार 1.14 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 60.60 लाख पुरुष और 54.6 लाख महिलाएं हैं। इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी शामिल हैं। AIMIM ने अकेले अहमदाबाद में 21 उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी ने 6 नगर निगमों की सभी 576 सीटों में से 470 पर उम्मीदवार उतारे हैं। अभी सभी छह महानगरपालिकाओं पर भाजपा का कब्जा है।

जो मतदाता कोरोना पॉजिटिव हैं या जिन्हें आइसोलेशन में रखा गया है, उन्हें आखिरी घंटे में मतदान के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अमित शाह शनिवार रात ही अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। शनिवार को ही अरविंद केजरीवाल ने गुजराती में ट्वीट कर आम आदमी पार्टी का एक मौका देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here