आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा से छीन ली कुर्सी

0

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। वह रोहित शर्मा की जगह कप्तानी करेंगे। पांड्या को मुंबई ने गुजरात से ट्रेड किया था तब भी यह सवाल उठ रहे थे कि हार्दिक की टीम में क्या भूमिका होगी। अब खुद मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर इन कयासों पर विराम लगा दिया है। टीम ने यह बताया कि मुंबई इंडियंस को अब से हार्दिक पांड्या ही लीड करेंगे। टीम ने हार्दिक को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। अब रोहित की जगह हार्दिक कप्तानी की जिम्मेदारी टीम ने दी है। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने पहली बार में ही ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। दूसरी बार में हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने फाइनल में जगह बनाई थी।

रोहित शर्मा के प्रति जाहिर की कृतज्ञता

मुंबई ने आधिकारिक वेबसाइट पर अपने फैसले को बताते हुए रोहित शर्मा के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की। टीम ने लिखा कि रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सबसे सफलत कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने पांच खिताब जीते हैं। टीम उनके प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगी। उन्होंने 2013 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी को संभाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here