आईपीएल में मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ : गेल

0

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर और टी20 क्रिकेट में कई रिकार्ड अपने नाम करने वाले क्रिस गेल ने कहा है कि आईपीएल में पिछले दो साल में उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया है। गेल ने कहा कि जिस प्रकार का प्रदर्शन उन्होंने किया है उसको देखते हुए उन्हें सम्मान नहीं मिला , इसलिए वह इस बार नीलामी में शामिल नहीं हुए थे। आईपीएल की शुरुआत से ही गेल शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेलने के बाद, ‘ वह पंजाब किंग्स से जुड़े थे। उनके लिये 2019 का सत्र अच्छा रहा था और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे नंबर पर थे पर 2020 और 2021 में उनके लिये पंजाब की अंतिम एकादश में जगह बनाना कठिन हो गया था।
गेल ने पिछले साल 10 मैचों में 125.32 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए थे, जबकि 2020 में उन्होंने केवल सात मैच खेले और 288 रन बनाये। गेल ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में जो कुछ हुआ, मुझे लगा कि मेरे साथ सही व्यवहार नहीं किया गया।’’ इसके बाद मैंने सोचा की अगर आईपीएल के लिये इतना कुछ करने के बाद भी वह सम्मान नहीं मिला तो मेरे लिए खिलाड़ियों की नीलामी से हटना ही अच्छा रहेगा। इसलिए में मैं नीलामी से हट गया था।’’गेल ने कहा, ‘‘क्रिकेट के बाद भी जीवन होता है और मैं इससे सामंजस्य बिठाने की कोशिश कर रहा हूं।’’ हालांकि वह अगले साल आरसीबी या पंजाब किंग्स की ओर से खिताब जीतना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here