आज एमपी के किसानों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

0

दिल्ली में जारी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के किसानों से रूबरू होंगे। मध्य प्रदेश में हो रहे किसान सम्मेलन के दौरान अपने इस संबोधन में पीएम मोदी कृषि कानूनों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रमों पर एक बार फिर स्थिति साफ करेंगे। पीएम मोदी लगातार कह रहे हैं कि तीनों कृषि बिल किसानों के फायदे के लिए है। रायसेन में होने वाले इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान 35.50 लाख किसानों के खातों में अतिवृष्टि और कीट व्याधि से हुए खरीफ फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए 1,600 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता जमा की जाएगी।

किसान आंदोलन के बीच पूरे देश की नजर पीएम मोदी के संबोधन पर टिकी है। माना जा रहा है कि बीते करीब दो हफ्तों से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर शुक्रवार शाम तक बड़ी खबर आ सकती है। किसान संगठन बैठक करेंगे और शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी अगली रणनीति के बारे में बताएंगे। गुरुवार को किसान नेता राकेश टिकैत अपने रुख में नरमी का संकेत दे चुके हैं। पीएम के संबोधन का देश के 23,000 गांवों और मध्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। मध्य प्रदेश में किसान कल्याण कार्यक्रम चार स्तरों – ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य में आयोजित किया जा रहा है। रायसेन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 20,000 किसान हिस्सा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here