आज दोपहर घर से बाहर न निकलें लोग, आसमान से सूरज बरपाएगा कहर, अलर्ट जारी

0

 मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ लू चलने की चेतावनी जारी की है। राजधानी में आज दोपहर भीषण लू चल सकती है और इसलिए दोपहर में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। शनिवार को मौसम विभाग ने लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही गर्मी से बचने के लिए लोगों को बार-बार पानी पीने के लिए भी कहा गया है। राजधानी दिल्ली में मई माह में ही अप्रैल महीने जैसा तापमान हो गया है। राजधानी का सबसे गर्म स्थान सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रहा, जहां तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं दूसरी ओर दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में न्यूनतम तापमान 26.5 पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों, राजस्थान और उत्तर पश्चिम भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक होने पर लू चलने की स्थिति घोषित की जाती है।

कई राज्यों में इस कारण से बढ़ रहा तापमान

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि का कहना है कि पाकिस्तान, हरियाणा और दक्षिण राजस्थान में लंबे समय तक गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान का असर दिल्ली एनसीआर में देखने को मिल रहा है। जेनामणि ने कहा कि लगातार पछुआ हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं, पारा चढ़ रहा है। 12 अप्रैल से हल्की हवाओं और कुछ बारिश के कारण अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है।

बीते 72 सालों में अप्रैल में सबसे ज्यादा गर्मी

शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन भी दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 1 से 15 अप्रैल के बीच 72 साल में सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान 19.7 पर सामान्य बना हुआ है। हवा में आर्द्रता का स्तर 14 से 67 प्रतिशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here