आज से शुरू हुई RBI की बैठक:0.25% ब्याज दर बढ़ाने का हो सकता है ऐलान, इस फाइनेंशियल ईयर में अब तक 2.25% की बढ़ोतरी

0

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक आज, यानी 6 फरवरी से शुरू हो चुकी है जो 8 फरवरी तक चलेगी। जानकारों के अनुसार RBI की मीटिंग में रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। उम्मीद है कि RBI रेपो रेट में 0.25% तक का इजाफा कर सकता है। फिलहाल रेपो रेट 6.25% है।

5 बार में 2.25% की बढ़ोतरी
मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक हर दो महीने में होती है। इस वित्त वर्ष की पहली बैठक अप्रैल में हुई थी। तब RBI ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था। लेकिन RBI ने 2 और 3 मई को इमरजेंसी बैठक बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया था। 22 मई 2020 के बाद रेपो रेट में ये बदलाव हुआ था।

इसके बाद 6 से 8 जून को हुई बैठक में रेपो रेट में 0.50% इजाफा किया। इससे रेपो रेट 4.40% से बढ़कर 4.90% हो गई। फिर अगस्त में इसे 0.50% बढ़ाया गया, जिससे ये 5.40% पर पहुंच गई। सितंबर में ब्याज दर 5.90% हो गई। दिसंबर में ब्याज दर को बढ़ाकर 6.25% कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here