एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के 3 दिन बाद आज दोपहर तीन बजे मीरा रोड के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी फैमिली के लोग चंडीगढ़ से मुंबई पहुंच गए हैं। तुनिषा ने 24 दिसंबर को शूटिंग के सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तुनिषा की आत्मत्या पर पुलिस का कहना है कि तुनिषा डिप्रेशन की दवा नहीं ले रही थीं।
तुनिषा की मां की हालत के बारे में बात करते हुए, तुनिषा के चाचा ने कहा, ‘वो बहुत बुरी स्थिति में है, मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। जो होगा, 28 तारीख के बाद होगा, पुलिस जांच कर रही है।’ तुनिषा के खुदकुशी करने के कुछ ही घंटे के बाद उनकी मां की शिकायत पर उनके को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शीजान पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर चार दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मुंबई के ACP चंद्रकांत जाधव के मुताबिक तुनिषा और शीजान का लव अफेयर चल रहा था। उनका 15 दिन पहले ब्रेक हुआ था, जिसकी वजह से तुनिषा ने शनिवार को अपने शो के सेट पर फांसी लगा ली थी।