मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा आधा सैकड़ा उपयंत्रियो को स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक के लिए नये स्थान पर पदस्थ करने आदेश जारी कर दिया गया है।
इस आदेश में बालाघाट जिले के तीन उपयंत्रियो को नए स्थान के लिए स्थानांतरित किया गया है जिनमें नगर पालिका परिषद बालाघाट के उपयंत्री सुरेंद्र कुमार राहंगडाले को नगर पालिका परिषद सिवनी के लिए स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद मलाजखंड में पदस्थ उपयंत्री हिमांशी बैस को नगर परिषद बैहर के लिए तथा नगर पालिका परिषद वारासिवनी में पदस्थ उपयंत्री सुमित मोटवानी को नगर परिषद चिंचली जिला नरसिंहपुर के लिए स्थानांतरित किया गया है।









































