प्रशासनिक कार्यवाही के विरोध में उतरे व्यापारियों में आपसी दरार देखी जा रही है जहां कार्यवाही के विरोध में दुकान खोलने और बंद करने को लेकर व्यापारी एकमत नहीं है जिसक एक नजारा मंगलवार की सुबह नगर में देखने को मिला जहां गुजरी बाजार में कुछ समय के लिए उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कुछ व्यापारी दुकान बंद करने और दुकान खोलने की बात पर आपस में बहस करने लगे जहां लंबे समय तक तू तू -मैं मैं देखी गई ।
गुजरी चौक के पास हुए इस विवाद में जहां कुछ व्यापारी शटर उठा कर चोरी छुपे व्यापार करने के पक्ष में थे तो कुछ व्यापारी, व्यापार बंद होने का हवाला देकर उनकी दुकान बंद कराने पर तुले थे। बस इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया जहां लॉकडाउन का उल्लंघन कर व्यापारी एक जगह में भारी भीड़ जुटाकर खड़े हो गए।
इसी दरमियान किसी व्यापारी ने चेंबर ऑफ कॉमर्स को मामले की सूचना दी जहां मौके पर पहुंचे चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को अपने साथ में लेकर अन्य व्यापारियों से मेलजोल करते नजर आए।









































