आम आदमी को लगा महंगाई का एक और झटका,50 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर,1हजार 76 रुपिये 50 पैसे प्रति !

0

देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी के लिए एक और बुरी खबर है। आज तेल कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं जिसमें पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तो कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन घरेलू एलपीजी गैस  सिलेंडर की कीमत एक बार फिर 50 रुपये बढ़ा दी गई है।इसके अलावा 5 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

अब 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।जानकारी के मुताबिक पिछले 6 महीने में गैस के दाम 150 रुपए बढ़े है। पहले रसोई गैस की कीमत 1 हजार 26 रु 50 पैसे थी वही 50 रु दाम बढ़ने से अब एक गैस सिलेंडर की 1हजार 76रु 50 पैसे हो गई है।

बढ़ी हुई कीमतों की नई दरें बीती मध्य रात्रि से लागू कर दी गई है।जहा आम नागरिकों और ग्रहणीयों ने रसोई गैस के दाम बढ़ने पर अपनी नाराजगी जताते हुए रसोई गैस, सहित अन्य खाद्यपदार्थो के दाम करने करने और लगातार बढ़ती जा रही इस मंहगाई पर अंकुश लगाने की मांग की है।

गैस के दामों को लेकर सरकार द्वारा अपनाई जा रही पॉलिसी लोगों के समझ के परे है। क्योंकि एक ओर सरकार होटलों प्रतिष्ठानों आदि में लगने वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर रही है तो वहीं घरों में लगने वाली गैस के दाम लगभग हर माह बढ़ाए जा रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here