कोरोना काल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपना चौथा बजट पेश किया। भोपाल के आइएसबीटी स्थित कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) कार्यालय में पदाधिकारियों ने आम बजट का विश्लेषण किया। वहीं शहर भर के अलग-अलग सेक्टर के उद्योगपति व व्यवसायियों ने बजट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। सीआइआइ के पदाधिकारियों ने बजट को दूरदर्शी बताया, जिसमें भविष्य के लिहाज से कई अच्छी बातें निहित हैं। सीआइआई भोपाल जोन के पदाधिकारियों ने पूरा बजट टीवी पर लाइव देखा और सुना। इसके बाद बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी ने कहा कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होने से देश के आम आदमियों को बजट में कोई राहत नहीं दी गई है तो कुछ ने कहा कि मोदी सरकार का दसवां आम बजट दूरगामी लाभ देने वाला है। आइए जानते हैं कि बजट पेश होने के बाद उद्योगपतियों, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रकल्स सहित अलग-अलग सेक्टर के व्यवसायियों ने बजट पर क्या प्रतिक्रिया दी…
रेल कारखानों से जुड़े उद्योगपतियों को लाभ होगाआम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम गति योजना के तहत परिवहन सेवा को विकसित करने की घोषणा की है। वंदमातरम् ट्रेन बढ़ेंगी। मेट्रो ट्रेन का विकास होगा। कार्गों टर्मिनल बनेंगे। इससे रेल कारखानों से जुड़े उद्योगपतियों को लाभ मिलेगा। छोटे-छोटे उद्योगपतियों व व्यवसायियों के हिसाब से बजट अच्छा है। डिजिटल करैंसी एक नया कदम है। बजट को 10 में से सात अंक दिए जा सकते हैं।
-मिहिर मर्चेंट, वाइस चेयरमैन, सीआइआइ भोपाल जोन
डाकघरों को कोर बैंकिंग से जोड़ना अच्छा कदमकेंद्रीय बजट में डाकघरों को बैंकों से जोड़ने वाला अच्छा कदम है। मप्र के केन-बेतवा प्रोजेक्ट को 1400 करोड़ रुपये मिलने का प्रविधान किया गया है। इससे प्रदेश के लोगों को फायदा होगा। शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने का अच्छा निर्णय है। इससे शहरों में वायुप्रदूषण कम होगा। 60 लाख नई नौकरियां देने का बेहतर कदम साबित होगा। किसानों को डिजिटल सेवाओं से जुड़ने से कृषि जगत को बढ़ावा मिलेगा।
-सिद्धार्थ चतुर्वेदी, पूर्व वाइस चेयरमैन, सीआइआइ भोपाल जोन
आम आदमी को राहत देनी थीकेंद्रीय आम बजट में आम आदमी को राहत देनी थी। इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी है। हालांकि टैक्स ट्रांजेशन व्यवस्था में सुधार किया है। अब दो साल पुराने इनकम टैक्स रिटर्न को अपडेट करने की सुविधा मिलेगी। इससे आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। बजट में कोरोना काल में बढ़े सरकार के खर्चों के चलते किसी भी तरह के टैक्स में राहत नहीं दी गई। बजट आगामी दिनों के हिसाब से पेश किया गया है।
अनुपम अग्रवाल, महासचिव, थोक किराना व्यवसायी महासंघ
डिजिटल करंसी को लेकर अच्छा कदमडिजिटल करैंसी सरकार लेकर आएगी। क्रिप्टो करैंसी पर 30 फीसद टैक्स लगेगा। जैसे कोई डिजिटल करंसी किसी को ट्रांसफर करता है तो करैंसी लाने वाले को 30 फीसद टैक्स संबंधित एजेंसी को देना होगा। डिजिटल इंडिया पर केंद्रीय बजट में जोर दिया गया है। आने वाला समय डिजिटल का ही है, इसलिए बजट में सरकार खुद डिजिटल करैंसी लगाएगी। साथ ही क्रिप्टो करैंसी को बढ़ावा मिलेगा। बजट दूरदर्शी है।
सीए राजेश जैन, भोपाल
25 हजार किमी का रोड नेटवर्क बिछाना बेहतर निर्णयदेश में 25 हजार किमी रोड नेटवर्क बिछाने का प्रविधान करना बेहतर अच्छा निर्णय है। देश के सभी गांवों में 5जी सुविधा उपलब्ध कराने की सुविधा केंद्र सरकार ने की है। इससे पूरे देश को लाभ होगा। रोड नेटवर्क बिछने से हाइवे से गांव जुड़ेंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दिया गया है। एक तरह से यह चुनावी बजट है।-विवेक साहू, पूर्व प्रवक्ता कैटस्वागतयोग्य बजटकपड़ा सस्ता होगा। केंद्रीय सरकार ने कपड़ा व्यापारियों की मांग पर 12 फीसद से घटाकर पांच फीसद टैक्स कर दिया था। इससे कपड़ा महंगा नहीं हुआ। इसके अलवा बजट में परिवहन सेवा को बढ़ावा दिया गया है। इससे बाहर से आने वाले कपड़ों को मंगवाने में थोक वस्त्र व्यवसायियों को आसानी होगी। कार्गों के टर्मिनल बनने से काफी लाभ होगा। केंद्र सरकार के इस अच्छे बजट का स्वागत करता हूं।-दीपक वाधवानी, थोक वस्त्र व्यवसायी










































