केंद्र शासन द्वारा किसानों को आर्थिक मदद करने की दृष्टि से शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में भी जिले के 2562 आयकरदाता अपात्र किसानों ने सेंध मारने की कोशिश की पर जांच में हुए खुलासे के बाद कुछ किसानों ने राशि वापस करना शुरू कर दिया है।
आंकड़ों के अनुसार बालाघाट जिले की भीतर 3 लाख किसानों का पंजीयन प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए किया गया है। जिसमे से 2 लाख 96 हजार किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिलना भी शुरू हो गया है।
सम्मान निधि का लाभ लेने से पहले शासन द्वारा लाख दुहाई दी गई कि अगर आप आयकरदाता है तो आप इस निधि का लाभ नहीं ले सकते। बावजूद उसके जिले की लगभग 2562 आयकरदाता अपात्र किसानों ने भी इस सम्मान निधि का लाभ ले लिया। जो राशि जिसकी राशि 1 करोड़ 53 लाख 72 हजार रुपये है।
जांच में हुए खुलासे के बाद प्रशासन द्वारा ऐसे किसानों को नोटिस जारी की गई। जिसमे से 24 किसानों द्वारा लगभग 1 लाख 44 हजार रुपिये राशि वापस कर दी गई। और बाकी के किसान से राशि वापस लिए जाने के लिए नोटिस जारी किया गया है।










































