आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन नजर आए ऑटो में सवारी करते

0

आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन आए दिन अपनी कार्यप्रणाली से हमेशा सुर्खियों में बने हुए नजर आते हैं कभी वह साइकल से सवार होते हुए निकलते हैं तो कभी स्वयं ट्रैक्टर चलाते हुए, शहर की सड़कों पर नजर आते हैं आज भी एक वीडियो उनका स्थानी बैहर चौकी की रेलवे क्रॉसिंग पर ऑटो से सवारी करते हुए नजर आ रहा है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन आए दिन अपनी कार्यप्रणाली से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं तो कभी अपने बयानों से भी वह मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं यह कोई पहली बार नहीं है कि वह ऑटो पर सवार नजर आरहे हो , उनके द्वारा इसके पहले भी कई बार शहर में अपने हाथों से चाय बनाकर कार्यकर्ताओं को पिलाते हैं तो, कभी वह स्वयं पोहा बनाकर लोगों को परोस कर खिलाते नजर आते हैं ऐसे ही वह कई बार शहरों की रोडो पर साइकिल चलाते हुए तो, कभी ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आते हैं हाल ही में आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन को खाना बनाते हुए एवं उसके बाद झाड़ू लगाते हुए भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी 31 मई को स्थानीय बैहर चौकी रेलवे फाटक पर वह एक ऑटो में ड्राइवर के बाजु वाली सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं यह वीडियो बैहर चौकी रेलवे फाटक के पास का बताया जा रहा है जहां पर आयोग अध्यक्ष बैहर रोड की ओर से ऑटो पर सवार होकर आते हैं तभी रेलवे फाटक बंद हो जाता है और किसी राहगीर के द्वारा ,उन्हें इस प्रकार ऑटो में बैठे हुये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जाता है और अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

यह वीडियो को देखकर लोगों द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस प्रकार से शहर में सफाई की बागडोर को अपने हाथों में लेते हुए आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन सभी 33 वार्डों में सफाई महा अभियान चला रहे हैं उसी को लेकर के वह एक चौक से दूसरे चौक जाने के लिए उनके द्वारा ऑटो का सहारा लिया गया होगा क्योंकि आयोग अध्यक्ष सुबह से ही शहर के सभी 33 वार्डों में सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सुबह 7:00 बजे से ही निकल जाते हैं और उनका यह महाभियान 10 से 11 तक चलता है जिसमें वह 1 दिन में 2 से 3 वार्डो की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जाता है उसी के दौरान आयोग अध्यक्ष एक वार्ड से दूसरे वार्ड जाने के लिए ऑटो का सहारा लिया गया होगा ऐसा प्रतीत हो रहा है फिलहाल इस वीडियो के संबंध में आयोग अध्यक्ष के द्वारा कोई भी पुष्टि नहीं की गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here