आरजीपीवी की परीक्षाएं शुरू, प्रदेश भर के 51 हजार विद्यार्थी हुए हैं शामिल राजधानी में तकनीकी कालेजों में चल रही परीक्षाओं में फ्लाइंग स्क्वाड की दो टीमें करेंगी निरीक्षण

0

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) द्वारा मंगलवार से प्रथम वर्ष की परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें प्रदेश भर में प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के करीब 51 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। राजधानी के 40 सहित प्रदेश भर 150 परीक्षा केंद्रों में 265 कालेजों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। आरजीपीवी के परीक्षा नियंत्रक प्रशांत जैन ने बताया कि मंगलवार से बीई, बीटेक, बीफार्मा, एमफार्मा, एमसीए, एमबीए, एमटेक, बीआर्क और एमआर्क की परीक्षाओं शुरू की जा रही हैं। दो साल बाद आफलाइन मोड में होने वाली यह परीक्षाएं 12 से 26 जुलाई तक चलेंगी। इसके बाद 31 जुलाई तक प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यूजी और पीजी की उक्त परीक्षाओं में शामिल होने वाले 265 कालेजों के करीब 51 हजार विद्यार्थियों के लिए डेढ़ सौ कालेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
यह परीक्षाएं को दो पालियों में संचालित की जा रही है। पहली पाली में यूजी की परीक्षाएं होंगी, जिसका समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक पीजी की परीक्षाएं होंगी। राजधानी में यूजी-पीजी के इन परीक्षाओं के लिए 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार दो से तीन आब्जर्बर नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही नकल रोकने के लिए रिटायर्ड आइएएस और आइपीएस की दो फ्लाइंग स्क्वाड की टीमें बनाई गई हैं, जो सेंटरों का औचक निरीक्षण करेंगी। पिछले दो साल से आरजीपीवी साफ्टवेयर के माध्यमसे परीक्षाएं आयोजित कर रहा है।
प्रदेश को सात जोन में बांटा
आरजीपीवी द्वारा अपने संबद्ध कालेजों की स्टडी और एग्जाम की व्यवस्था के लिए प्रदेश भर को सात जोन में बांटा गया है। इसमें भोपाल के अलावा इंदौर, उज्जैन, रीवा, सागर, ग्वालियर और जबलपुर शामिल हैं। सभी जोन में परीक्षा में विद्यार्थियों को होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। विद्यार्थी अपनी समस्या को कंट्रोल रूम में मौजूद अधिकारी से पूछ सकते हैं।

बालाघाट जिले की सारी छोटी बड़ी ख़बरें आप हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म YOUTUBE FACEBOOK INSTAGRAM TWITTER और WHATSAPP GROUP के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है हमारे साथ जुड़ने के लिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
Follow us on youtube : https://www.youtube.com/channel/UCYJ_QqdBu2Kz4lKkQol3R9Q
Follow us on facebook : https://www.facebook.com/padmeshmedia…
Follow us on instagram : https://www.instagram.com/padmeshmedia/
Follow us on twitter : https://twitter.com/NewsPadmesh
Join our whatsapp group पद्मेश न्यूज़ बालाघाट खबर https://chat.whatsapp.com/INnKnGKxxiiAWJzQyxdFaY
Join our telegram group PADMESH 24X7 HD BALAGHAT NEWS : https://t.me/padmesh24X7balaghat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here