आलिया भट्ट ने शेयर किया इटेलियन बेबीमून वीडियो

0

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने बेबीमून से एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में इटली के सनी वेदर की झलक दिखाई गई है। इसके साथ वीडियो में रणबीर कपूर भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के लेटेस्ट सॉन्ग ‘देवा देवा’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। रणबीर ब्लू शर्ट के साथ डेनिम पेंट्स और सनग्लासेस पहने दिखाई दे रहे हैं। आलिया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘द लाइट ऑफ माय लाइफ।’ वीडियो पर रिएक्ट करते हुए रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने कमेंट सेक्शन में कई हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। बता दें, आलिया इन दिनों अपने पति के साथ इटली में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here