बालाघाट भरवेली के आंवलाझरी रोड किनारे स्थित बाबा चांद शाह वली की दरगाह की दानपेटी से 30 हजार रुपए चोरी हो गए ।भरवेली पुलिस ने राजा मोहारे ग्राम आंवलाझरी निवासी द्वारा की गई रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आंवलाझरी में राजा मुहारे के घर के परिसर में बाबा चांद शाह वली की दरगाह हैं। जिसकी देखरेख राजा मुहारे का परिवार करता है। 7 फरवरी की रात्रि 8:00 बजे सभी श्रद्धालुओं के जाने के बाद राजा मुहारे की परमा मुहारे ने दरगाह का चैनल गेट बंद कर अंदर की तरफ से ताला लगा दिया। उसके बाद सभी परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे। दूसरे दिन 8 फरवरी को दरगाह का चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था और दरगाह के अंदर रखी हुई दानपेटी गायब थी जिसकी रिपोर्ट उनके द्वारा भरवेली थाने में की गई है वहीं मामले की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है









































