नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में आवारा पागल श्वानों (कुत्ते) के आतंक से ग्रामीणजन खासा परेशान है और तीन दिनों के अंदर आवारा पागल श्वानों ने करीब दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया है जो लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार करवाकर अपने-अपने घरों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। इसी तरह नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पनबिहरी के शिवमंदिर के समीप ८ जनवरी को प्रात: ११ बजे पनबिहरी निवासी ३५ वर्षीय सकुन यादव को व मानपुर पंचायत की तहसील क्वार्टर में निवासरत नगपुरा निवासी १६ वर्षीय विघनेश बनवाले सहित अन्य लोगों को आवारा श्वानों (कुत्ते) ने काटकर घायल कर दिया। इस तरह आवारा पागल कुत्ते के आतंक से निवासरत लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है जिसके कारण वार्डवासी स्वतंत्र रूप से घर से बाहर निकलने से कतरा रहे है क्योंकि आवारा पागल कु त्ते का आतंक इतना बढ़ चुका है कि वहां आये दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहा है। आवारा पागल श्वानों ने अब तक पनबिहरी व मानपुर में आधा दर्जन लोगों को काट चुका है जिससे ग्रामीणजन दहशत में जी रहे है।
चर्चा में ग्रामीणों ने बताया कि पनबिहरी व तहसील मार्ग रोड़ पर विगत दिवस से आवारा श्वानों (कुत्ते) घुम रहे है जो पागल हो चुके है और वार्ड के विभिन्न मोहल्ले में घुमता रहता है इस दौरान किसी को भी अपना शिकार बनाते हुए काट रहा है और अब तक पनबिहरी में ४-५ लोगों को काट चुका है जिससे वार्डवासी दहशत में जी रहे है साथ ही यह भी बताया कि जिस मार्ग में रविवार को पागल कुत्ते ने दो-तीन लोगों को काटा है यह तहसील कार्यालय एवं बघोली पहुंच मार्ग है जो व्यस्तम मार्ग है और इस मार्ग से स्कूली बच्चों के साथ ही अन्य लोग भी आना-जाना करते है परन्तु आवारा कुत्तें किसी भी समय हमला कर काट सकते है इसलिए ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिवों से मांग है कि ग्राम में घुम रहे आवारा कुत्तों को पकड़कर उसके आतंक से ग्रामीणजनों को बचाया जाये।










































